फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, नौ नए मिले पॉजिटिव

Sat, 31 Oct 2020 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में नौ नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कुल संख्या 4513 हो गई है। शनिवार को ओपेक चिकित्सालय कैली में एक मौत हो गई, जिसके चलते मरने वालों की संख्या 88 पहुंच गई है। 21 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब यह संख्या 4157 पहुंच गई है। जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 268 है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है। प्रशासन को अब भी 693 रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम के अनुसार जिले से अब तक 170435 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 169742 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 693 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 165229 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

बताया कि जिले में कुल 118 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 65, हर्रैया में 35, भानपुर में 10 व रुधौली में आठ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें। डीएम के अनुसार संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई जो समय-समय पर मरीजों की जांच आदि करते हैं। उसी अनुसार उन्हें दवा भी सुझाया जाता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें