फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले 72 नए कोरोना पॉजिटिव, 10 हुए स्वस्थ

Sat, 19 Sep 2020 06:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में शनिवार को 72 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 10 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। शनिवार को 2937 सैंपल की जांच हुई। अब तक 84637 सैंपल की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 4639 हो चुके हैं, जिसमें 3599 सक्रिय हैं। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 978 हो गई है।

होम आइसोलेशन में 2639 मरीज हैं। अब तक 62 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को संक्रमितों में लक्ष्मीपुर के 5, निचलौल के 2, सिसवा के 3, महराजगंज के 11, नौतनवा के 16, धानी का एक, घुघुली के 7, बृजमनगंज के 2, परतावल के 11, फरेंदा के 3, मिठौरा के 5, पनियरा का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन


इसके पांच अन्य स्थानों के लोग भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। डीएम ने अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनावश्यक घर से बाहर न जाएं। सभी व्यक्ति दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें