फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चलती कार में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एनएच-28 के साइड लेन पर शनिवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठता देख चालक बाहर निकला और शोर मचाने लगा। इतने में आसपास के लोग पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।

विज्ञापन


कार चालक नगर के वार्ड नंबर-6  बाबा साहेब आम्टेनगर (विशंभरपुर) का रहने वाला है। वह कुशीनगर से अपने घर जा रहा था। गनीमत थी कि कार के अगले हिस्से में ही आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

कार चालक नंदलाल यादव ने बताया कि शुक्रवार को कार ठीक कराकर लाया था। कुशीनगर से बच्चों से संबंधित सामान खरीदकर लेकर घर लौट रहा था कि रास्ते में ही शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। चौकी इंचार्ज कुशीनगर जगमेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया गया। चालक सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें