फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं है कोई दावेदार: बैंकों में 72 करोड़ लावारिस, चेते नहीं तो हो जाएंगे हजम

Mon, 25 Sep 2023 04:19 PM IST
vivek shukla अरुण मुन्ना, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों में जमा अनक्लेम्ड (लावारिस) धनराशि की जानकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इसके लिए उद्गम पोर्टल (अनक्लेम्ड डिपाजिट गेटवे टू एक्सेस इंफाॅर्मेशन) जारी किया गया है। इस पर आवेदन करके कोई भी व्यक्ति बैंक में जमा रकम के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बैंकों में 72 करोड़ से ज्यादा की रकम लावारिस पड़ी है। ये आंकड़े सिर्फ 11 बैंकों की विभिन्न शाखाओं के हैं। यानी रकम बढ़ सकती है। जिन खातों में यह रकम है, उसमें दस साल से कोई लेन-देन हुआ ही नहीं है। यही नहीं, रकम के दावे के लिए भी बैंक तक कोई नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंकों की ओर से ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। लावारिस रकम के भुगतान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को ये रुपये लौटाए जाएंगे। हालांकि, ये दावा बैंक के हैं, मगर पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें शातिर जालसाजों ने बैंककर्मियों से मिलकर ही ऐसे खातों से हेराफेरी करके रकम हड़प ली है। ऐसे में अगर लावारिस खातों के वारिश हैं तो सतर्क रहें वरना रकम हजम हो जाएगी।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, तमाम ऐसे लोग रुपये जमा कराते हैं, जिनकी रकम नहीं निकल पाती है। कभी उनकी नामिनी न होने तो कभी ग्राहक की मृत्यु होने, दूसरे शहरों में चले जाने या अन्य दूसरे वजहों से लोग इसे भूल जाते हैं। ऐसे बैंक खातों में 10 साल कोई लेन-देन नहीं होने पर संचालन बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के बहाने घर से गहने लेकर फरार बेटी-नातिन पर केस, पुलिस कर रही जांच

इसकी रकम आरबीआई (रिजर्व बैंक आफ इंडिया) की यूआईटी (यूनिट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) में भेज दी जाती है। ऐसी रकम को लोगों को लौटाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इसके लिए उद्गम पोर्टल (अनक्लेम्ड डिपाजिट गेटवे टू एक्सेस इंफाॅर्मेशन) जारी किया गया है।

इस पर आवेदन करके कोई भी व्यक्ति बैंक में जमा रकम के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। गोरखपुर में 13 बैंक संचालित हैं। इसमें 11 बैंकों की लावारिस रकम जुटा ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी कुछ बैंकों की ओर से लावारिस धनराशि का ब्योरा तैयार नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मौसम का हाल: रिमझिम फुहारों ने कराया सावन का अहसास, मौसम हुआ सुहाना

इंडियन बैंक में 13 करोड़ रुपये लावारिस

हाल के दिनों में तैयार हुए आंकड़ों के अनुसार, इंडियन बैंक में 39287 ग्राहकों के बैंक खातों में जमा 13.02 करोड़ रुपये रकम लावारिस पड़ी है। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 28105 लोगों के 8.50 करोड़ रुपये जमा हैं, जिनकी निकासी नहीं होने पर आरबीआई को रकम भेज दी गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पहल: गली-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव करेगी पुलिस, एडीजी ने दिया आदेश

आवेदन होने पर सामने आएगी गड़बड़ी
जिले के 11 बैंकों में 72 करोड़ से अधिक लावारिस रकम की जानकारी तो मिल गई है, लेकिन इसकी जानकारी के लिए लोगों के आवेदन करने पर गड़बड़ी भी सामने आने की आशंका है। बैंक से जुड़े लोगों का कहना है कि अधिकांश छोटी रकम को लेकर लोग गंभीरता नहीं दिखाते। ऐसी रकम का गोलमाल भी हो जाता है।

बैंकों में आने-जाने वाले बिचौलिया उन लोगों को ठीक से जानते हैं, जिनकी मौत हो जाती है या किसी दूसरे के कारण से खाता बंद हो जाता है। उनके खातों की रकम के लिए कोई दावेदारी नहीं करता है तो उसे हड़प लिया जाता है। माना जा रहा है कि जब लोग आवेदन करेंगे तो ऐसे मामले भी सामने आएंगे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई प्रकरण सामने नहीं आया है, यदि किसी ने दावा किया तो जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पति की आपबीती से पुलिस भी हैरान: पहली रात पत्नी बोली- पैर छुओ, मैं तुम्हारी मां हूं..अब करती है पिटाई
विज्ञापन

गोरखपुर के इन बैंकों में जमा इतनी रकम

बैंक ग्राहक संख्या रकम (करोड़ में)
बैंक ऑफ बड़ौदा 100 1.68
आईडीबीआई 628 0.18
एसबीआई 331 5.40
यूबीआई 28105  8.50
पंजाब एंड सिंध बैंक 99             0.48
आईसीआईसीआई 96             0.36
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया 15             0.97
बड़ौदा यूपी बैंक 00           00
पंजाब नेशनल बैंक 3696 2.09
इंडियन बैंक 39287 13.02
यूको बैंक 94             1.03
यस बैंक 00             00
बैंक आफ इंडिया 4308 2.90
कुल             76759            72.25

गोरखपुर लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों में जमा अनक्लेम्ड (लावारिस) धनराशि की जानकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इसके लिए उद्गम पोर्टल (अनक्लेम्ड डिपाजिट गेटवे टू एक्सेस इंफाॅर्मेशन) जारी किया गया है। इस पर आवेदन करके कोई भी व्यक्ति बैंक में जमा रकम के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें