फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले कोरोना के सात नए मरीज, 14 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 28 Oct 2020 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन
कुशीनगर जिले में बुधवार को कोरोना के सात नए मामले आए। इसके अलावा पहले से बीमार 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है जबकि ठीक होने वालों की दर बढ़ी है। हालांकि अभी भी 177 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं जिनमें से 43 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। शेष मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक 178829 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। बुधवार को भी 1429 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि 1001 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें से 994 लोग निगेटिव तथा केवल सात लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले मरीजों में से हाटा क्षेत्र के दो, तमकुही के एक, कसया में एक तथा फाजिलनगर क्षेत्र में एक मरीज है। दो मरीज अन्य क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 43 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के विषय में कोविड कमांड सेंटर से हर दिन जानकारी ली जा रही है।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत तथा कुल संक्रमण दर 2.97 प्रतिशत है। रिकवरी रेट भी 95.63 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है।
विज्ञापन


डीएम ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण दर को शून्य तक लाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करें तथा बुखार व सर्दी-खांसी होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं जिससे कि बीमारी पर जल्दी से जल्दी नियंत्रण पाया जा सके।

स्वास्थ्य कर्मियों का होगा प्रशिक्षण
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डॉटा एकत्रित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसकी अंतिम तिथि है। इसमें जिले में पंजीकृत समस्त चिकित्सकीय संस्थान के कर्मियों को शामिल किया जाना है। पडरौना समेत जिले के जिन स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण अभी तक नहीं हो पाया है वे सभी लोग बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें