आरोप है कि पति के पहुंचते ही पहले विवाद हुआ, इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता को धमकी दी और दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा
न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार न्यायालय एएसजे, एसपीएल पॉक्सो ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायाधीश साक्ष्यों और गवाहों के बयान का अवलोकन करते हुए मुकदमा असलम निवासी सोनवरसा शंकरपुर थाना मोहाना को यह सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर सजा बढ़ जाएगी। सजा कराए जाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी अर्जुन थाना सिद्धार्थनगर का योगदान रहा।
देवरिया: यौन शोषण के शिकार मासूम की इलाज के दौरान मौत
भटनी के बिहार के एक गांव निवासी अप्राकृतिक दुष्कर्म से पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने विजयीपुर थाना पहुंच आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बार्डर क्षेत्र से जुड़े होने के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन प्रकरण की चर्चा इलाके में होती रही। भटनी थाना क्षेत्र से सटे बिहार के विजयीपुर इलाके के एक गांव में मंगलवार को एक छह वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत खराब हो गई। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बच्चे का इलाज वहीं चल रहा था।