फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर विधायक समेत 58 नए मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Mon, 26 Oct 2020 09:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर भाजपा के नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल सहित 58 लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो संक्रमण से दो की मौत हो गई। नगर विधायक बिहार चुनाव प्रचार से लौटें हैं। वह रविवार को गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। हालांकि विधायक सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के संपर्क में नहीं आए थे लेकिन कुछ विधायक व लोगों से मिले थे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित गोरखपुर व देवरिया के एक-एक मरीज की मौत सोमवार को हुई। बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में शहर के 35 वर्षीय व्यक्ति की रविवार व देवरिया के विक्रमपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई।

एक पुरानी मौत भी पोर्टल पर अपलोड होने से मृतकों की संख्या 306 हो गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 635 निगेटिव तथा 58 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 18 व कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक नौ मरीज हैं। लंबे समय बाद संक्रमितों की इतनी कम संख्या आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इसके पहले 26 जून को 60 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जल्द कोरोना मुक्ता होगा जिला

सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। शीघ्र ही यह जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। अभी तक जिले में 18678 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 306 की मौत हो चुकी है। 17366 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1006 सक्रिय मरीज हैं।

होम आइसोलेट हुए नगर विधायक
नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने एहतियात के तौर पर सोमवार को एक निजी पैथोलाजी में अपनी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें किसी प्रकार तकलीफ नहीं हई। फिलहाल वे होम आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने मिलने-जुलने वालों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। पिछले दो दिनों में वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। सीएमओ ने कहा कि उनके संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। सभी की जांच कराई जाएगी।

डॉक्टर व एसएसबी जवान संक्रमित
संक्रमितों में बीआरडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली की एक-एक महिला डाक्टर व रुस्तमपुर के एक डाक्टर भी शामिल हैं। एसएसबी का एक जवान भी संक्रमित मिला है। पीपीगंज, बशारतपुर व नथमलपुर में एक-एक परिवार में चार-चार
लोग पाजिटिव आए हैं। रायगंज में अलग-अलग परिवारों के पांच लोगों में संक्रमण मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें