फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बवाल में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत 52 नामजद, 550 अज्ञात पर केस

Fri, 09 Jul 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खोराबार, सहजनवां, बेलघाट और उरूवा थाने की पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चरगांवा में पथराव और तोड़फोड़ के बाद भी किसी ने नहीं दी तहरीर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दिन हुए विवाद में पुलिस ने चार ब्लॉकों में अब तक 52 नामजद और 550 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सहजनवां में पुलिस ने 17 नामजद और 200 अज्ञात, बेलघाट में 13 नामजद व 150 अज्ञात एवं खोराबार में सपा सरकार में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव समेत 21 नामदज और 200 अज्ञात उरूवा बजार में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चरगांवा में हुए विवाद को लेकर अभी किसी पक्ष ने शाहपुर थाने में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 के नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था व आदर्श आचार संहिता का पालन न करने एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन मामलों पर पुलिस पर हमला हुआ है वहां पुलिस वादी है और जहां किसी व्यक्ति पर हमला हुआ है, उनके तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां थाने में 17 नामजद व 150 से 200 ज्ञात लोगों के खिलाफ 147,148,188,332,336,269 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में केस दर्ज किया गया है। बेलघाट इलाके में हुए बवाल पर 13 नामजद और 150 से 200 पर केस दर्ज किया गया है। थाने के एसएसआई रामजी गुप्ता की तहरीर पर धारा 147, 149, 186 ,188, 336, 353, 332, 7 सीएलए एक्ट के तहत केस हुआ है।
विज्ञापन


पथराव में 3 पुलिसकर्मी को चोट लगने की बात भी कही गई है। इसके अलावा खोराबार पुलिस ने पुलिस पर पथराव, हमला करने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके भाई सहित 21 नामजद और 150 पर 147, 186, 188, 332, 307, 336, 341, 353, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा उरूवा पुलिस ने इससे पहले सात जुलाई को लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

विज्ञापन

चरगांवा में हुआ था बवाल, नहीं मिली तहरीर

चरगांवा ब्लॉक पर हुए बवाल और गुंडागर्दी के मामले में अभी कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। अन्य मामलों में पुलिस खुद वादी बनकर केस दर्ज कराई है लेकिन चरगांवा की घटना में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। इस घटना ने मेडिकल रोड तक पर अफरा-तफरी मचा दिया था। पथराव से कई लोगों की गाड़ी भी टूट गई थी जिसका वीडियो भी वारयल हो रहा था।

पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, सपा निवर्मतान जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभियुक्त
खोराबार ब्लॉक पर नामांकन को लेकर बृहस्पतिवार को हुए बवाल तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव के मामले में खोराबार पुलिस ने पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव सहित 21 लोगों को नामजद किया है जबकि 150 अज्ञात हैं। पुलिस ने रमाकांत यादव, दुर्गेश यादव, सिकंदर यादव, धर्मराज यादव, राजू यादव, दिनेश यादव प्रधान, देवेन्द्र यादव, देवेंद्र पासवान, जितेन्द्र यादव, मनीष यादव, प्रदीप यादव, विपिन यादव, अरविंद यादव उर्फ डॉक्टर, अनूप यादव, चर्चिल अधिकारी, कपिलमुनि यादव और जितेन्द्र सिंह पर भी केस दर्ज किया है।

सहजनवां में इन पर मुकदमा
ब्लॉक पर हुए बवाल में सहजनवां थानेदार राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर श्रीप्रकाश शुक्ल, विजय प्रकाश शुक्ल, शाश्वत पांडेय, मनीष पांडेय, श्याम विशाल मिश्रा, राम सागर यादव, बड़कू उपाध्याय, आनंद यादव, मिथिलेश गुप्ता, प्रधान वीरेंद्र निषाद, भूपेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिनेश, विक्की सिंह, उमेश कुमार, अंकित कुमार, अजय पांडेय और रणजीत पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें