फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में 52 डॉक्टर, 205 स्वास्थ्य कर्मी नदारद, वेतन रोका

Tue, 02 Aug 2022 11:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 डीएम ने जिले 22 स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम गठित की थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं दी गई थी। निर्देश दिए गए थे कि इस बात की जांच की जाए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर डीएम के निर्देश पर जिले के 18 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में 52 डॉक्टर और 205 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी केंद्र अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, डीएम ने जिले 22 स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम गठित की थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं दी गई थी। निर्देश दिए गए थे कि इस बात की जांच की जाए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं। दवाओं की उपलब्धता है कि नहीं।

इसके लिए एडीएम वित्त, राजस्व सहित सभी तहसीलों के एसडीएम और नायब तहसीलदार लगाए गए थे। निरीक्षण में जिले के 98 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सदर तहसील अंतर्गत पिपराइच मॉडल स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर अन्य किसी भी केंद्र पर डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन


 

सदर तहसील के सिहोरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। पिपराइच मॉडर्न स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी कर्मचारी और डॉक्टर नहीं मिला। एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने सीएचसी सहजनवां का निरीक्षण किया, जहां 32 में 18 कर्मचारी और सात डॉक्टर नदारद मिले।
 
इन्होंने पाली सीएचसी का भी निरीक्षण किया तो 28 में 14 कर्मचारी और पांच डॉक्टर अनुपस्थित मिले। एसडीएम गोला रोहित मौर्य ने सीएचसी गोला का निरीक्षण किया। यहां 19 कर्मी और पांच डॉक्टर गैरहाजिर मिले। एसडीएम बांसगांव कुंवर सचिन सिंह ने सीएचसी बांसगांव का निरीक्षण किया, जहां सभी डॉक्टर उपस्थित थे। जबकि, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला।  

गोला और भटहट स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद खराब मिली
निरीक्षण के दौरान कैंपियरगंज और भटहट स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद खराब मिली। एसडीएम पंकज दीक्षित के सीएचसी जंगल कौड़िया के निरीक्षण में 59 कर्मचारी व पांच डॉक्टर नदारद मिले। वहीं, कैंपियरगंज सीएचसी में सात कर्मचारी और तीन डॉक्टर नदारद मिले। सरदारनगर सीएचसी पर एक और डुमरी खास में दो कर्मचारी नदारद मिले हैं। एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह के भटहट सीएचसी के निरीक्षण में 33 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही नौ डॉक्टर भी केंद्र से नदारद थे। चरगावां सीएचसी पर 26 कर्मचारी और तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। गोला में भी 50 स्वास्थ्य कर्मी और पांच डॉक्टर अनुपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिली है। सभी अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। बताया जा रहा है कि सफाई व्यवस्था पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सीएमओ को व्यवस्था में सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी केंद्र अधीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।  

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जितने भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगने के साथ एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें