फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 21 दिन बाद मिले 52 कोरोना मरीज, एक्टिव केस हुए 432

Wed, 25 Nov 2020 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी से विभाग चिंतित है। 21 दिनों बाद नवंबर माह में 50 के आंकड़ा पार हुआ है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर 52 मरीज मिले हैं। इससे पूर्व चार नवंबर को 53 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह है कि लगातार पांच दिनों से हो रही मौत का सिलसिला रूक गया है। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 19868 पहुंच गई है। इनमें 320 की मौत हो चुकी है। 19116 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 432 हैं।

जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या अक्तूबर माह की अपेक्षा कम हुई है। अब तक नवंबर माह में सर्वाधिक 78 मरीज एक नवंबर को मिले थे। इसके अलावा 53 मरीज चार नवंबर को मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या 50 से 30 के बीच आकर सिमट गई थी।
विज्ञापन





 

विज्ञापन

62 लोगों की डबल आईडी, नाम हटाए गए

यहां तक की 14 नवंबर को मात्र नौ ही मरीज मिले थे। लेकिन दीवाली और छठ के बाद यह संख्या 40 के पार 50 तक पहुंच गई है। बुधवार को मिले मरीजों में शहर के 28 मरीज शामिल हैं। इनमें शाहपुर आठ, रामगढ़ताल दो, कैंट 12, कोतवाली चार, तिवारीपुर और राजघाट के एक-एक मरीज शमिल हैं।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 18 मरीज मिले हैं। इनमें भटहट दो, चरागंवा छह, खोराबार आठ, पिपराइच और सहजनवां के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा छह मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। संक्रमितों में बशारतपुर, चरगांवा, रेलवे कॉलोनी के लोग शामिल हैं।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करते रहे। शादी-विवाह में दो गज की दूरी बनाएं।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक में 62 ऐसे मरीज थे, जिनकी दो बार आईडी जनरेट हो गई थी। ऐसे में उनके नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं। इन नामों के हट जाने से संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें