फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार दिन के प्रवास पर कल आएंगे संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ को गोरखपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल, 500 युवा लेंगे भाग
विज्ञापन

- 10, 11 व 12 अप्रैल को पडरौना, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार दिन के प्रवास पर नौ अप्रैल को आएंगे। गोरखपुर, पडरौना और महराजगंज में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और सिद्धार्थनगर में शिक्षक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आरएसएस की ओर से शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के छठे चरण में अब युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये का आगमन हो रहा है। संघ के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सह सरकार्यवाह नौ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे और शाम को पांच बजे से गोरखपुर क्लब में आयोजित संघ की महानगर दक्षिणी भाग इकाई की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में एम्स, एमएमएमयूटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्रों के साथ ही अन्य युवाओं से सह सरकार्यवाह सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 500 युवा हिस्सा लेंगे। संवाद कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह युवाओं को संघ के विचारों से परिचित कराएंगे और देश व समाज में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद संघ के राजेंद्रनगर स्थित कार्यालय माधव धाम में रात्रि प्रवास करेंगे। दूसरे दिन 10 अप्रैल को पडरौना और महराजगंज जाएंगे जहां युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 अप्रैल को सिद्धार्थनगर में और 12 अप्रैल बांसी में संघ के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें