बिजली घर के बाहर धरने पर बैठे पार्षद अजय ओझा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकास नगर वार्ड-60 के करीब 500 घरों के लोग 33 घंटे तक पानी के लिए परेशान रहे। मंगलवार सुबह से विस्तार नगर स्थित काली मंदिर के पीछे नलकूप की बिजली खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप थी। दूसरे नलकूप से पानी की आपूर्ति का प्रयास हुआ लेकिन कम दबाव के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच सका।
शिकायत के बावजूद बुधवार शाम तक बिजली निगम की ओर से खराबी दूर नहीं की गई। इससे नाराज भाजपा पार्षद अजय कुमार ओझा बुधवार शाम सात बजे पावर हाउस के गेट पर धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विकास नगर पावर हाउस के रजिस्टर में नलकूप की बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।