फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पुलिस बनकर महराजगंज के कपड़ा व्यापारी के 50 हजार रुपये उड़ाए, CCTV की मदद से जांच जारी

Tue, 30 Aug 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

व्यापारी से जालसाजी के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक बार फिर व्यापारी और आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आईटीएमएस की मदद से पूरे शहर में जागरुकता संदेश सुनाया जाएगा, ताकि लोग जालसाजों से बच सकें।
विज्ञापन
सीसीटीवी की मदद से जांच करती पुलिस और व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेश चौराहा से आर्यनगर के बीच सोमवार सुबह जालसाज पुलिस बनकर चेकिंग के नाम पर महराजगंज के कपड़ा व्यापारी का 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


व्यापारी को बैग से रुपये गायब होने की जानकारी तब हुई जब वह गीता प्रेस स्थित एक थोक दुकान पर रुपये देने के लिए बैग खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। बाहर से आए व्यापारी से इस तरह की वारदात पहले भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी सत्यप्रकाश अपने घर में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह वह गोरखपुर खरीदारी करने के लिए आए थे। गंगेश चौराहे पर उन्हें दवा लेनी थी, इस वजह से सवारी गाड़ी से तरंग क्रासिंग के पास ही उतर गए। वहां से दवा लेने के बाद गीता प्रेस जा रहे थे।
विज्ञापन


गंगेश चौराहा और आर्यनगर चौराहा के बीच तीन लोग आए और व्यापारी सत्यप्रकाश को रोक लिया। उन्होंने कहा कि वे पुलिसकर्मी हैं और शहर में बहुत ज्यादा तस्करी हो रही है। उन्हें चेकिंग करनी है। उन्होंने व्यापारी से आधार कार्ड मांगकर चेक किया। उनका बैग और जेब आदि चेक करने के बाद रुपये उड़ा दिए और व्यापारी को जानकारी नहीं हो पाई।

चेकिंग के बाद जालसाजों ने उन्हें जाने दिया। व्यापारी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके पास 90 हजार थे, जिनमें से 50 हजार रुपये जालसाजों ने गायब कर दिए थे।
 

विज्ञापन

आईटीएमएस की मदद से करेंगे जागरूक

व्यापारी से जालसाजी के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक बार फिर व्यापारी और आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आईटीएमएस की मदद से पूरे शहर में जागरुकता संदेश सुनाया जाएगा, ताकि लोग जालसाजों से बच सकें।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
  • एक नवंबर 2021 : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस देकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
  • 14 नवंबर 2021 : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
  • 23 अक्तूबर 2021 : कोतवाली के काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख लेकर बदमाश फरार हो गए।
  • 16 अक्तूबर 2021 : कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
  • पांच अगस्त 2021 : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
  • 10 सितंबर 2021 : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
  • नौ सिंतबर 2021 : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
  • 23 दिसंबर 2021 : बेतियाहाता में खजनी की महिला के साथ जालसाजी की गई।

बरते यह सावधानी
  • पुलिस बिना वदी के सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग नहीं करती है, अगर कोई करें तो उससे पहचान पत्र मांगें।
  • जबरन चेकिंग करने पर शोर मचाने के साथ ही मोबाइल से उनकी फोटो खींच ले या वीडियो बना लें।
  • पुलिस वाला बताने पर उनसे डरने की बजाय पूरी जानकारी कर लें, संभव हो तो किसी पास के पुलिस बूथ पर जाकर चेकिंग को बोलें।
  • अगर सुनसान जगह पर हैं तो चेकिंग के बाद बैग की जांच कर लें, अगर कुछ गायब हो तो पहचान के लिए गाड़ी का ही फोटो लें और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें