व्यापारी से जालसाजी के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक बार फिर व्यापारी और आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आईटीएमएस की मदद से पूरे शहर में जागरुकता संदेश सुनाया जाएगा, ताकि लोग जालसाजों से बच सकें।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
- एक नवंबर 2021 : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस देकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
- 14 नवंबर 2021 : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
- 23 अक्तूबर 2021 : कोतवाली के काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख लेकर बदमाश फरार हो गए।
- 16 अक्तूबर 2021 : कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
- पांच अगस्त 2021 : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
- 10 सितंबर 2021 : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
- नौ सिंतबर 2021 : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
- 23 दिसंबर 2021 : बेतियाहाता में खजनी की महिला के साथ जालसाजी की गई।
बरते यह सावधानी
- पुलिस बिना वदी के सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग नहीं करती है, अगर कोई करें तो उससे पहचान पत्र मांगें।
- जबरन चेकिंग करने पर शोर मचाने के साथ ही मोबाइल से उनकी फोटो खींच ले या वीडियो बना लें।
- पुलिस वाला बताने पर उनसे डरने की बजाय पूरी जानकारी कर लें, संभव हो तो किसी पास के पुलिस बूथ पर जाकर चेकिंग को बोलें।
- अगर सुनसान जगह पर हैं तो चेकिंग के बाद बैग की जांच कर लें, अगर कुछ गायब हो तो पहचान के लिए गाड़ी का ही फोटो लें और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।