आरोपी दवा व्यापारियों पर तीन बार इनाम बढ़ चुका है। सबसे पहले 17 अगस्त को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा, 26 अगस्त को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। अब डीआईजी ने इनाम बढ़ा दिया है।
यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र से दो करोड़ रुपये की खांसी की सिरप बरामद की थी। आरोप था कि दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में गुप्ता बंधुओं को भी नामजद किया गया था। संतकबीरनगर में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में नामजद आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।