फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: महाअभियान में 48991 लोगों को लगी वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Fri, 03 Sep 2021 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

40819 को पहली व 8172 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। कोविड का टीका लगवाने वालों की संख्या 1922939 पहुंच गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गुरुवार को महाअभियान चलाकर 48991 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इसके तहत विभाग ने 154 बूथ बनाए थे। इसमें 40819 को पहली व 8172 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके बाद से जिले में कोविड का टीका लगवाने वालों की संख्या 1922939 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग को करीब एक लाख डोज कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिल गई थी। इनमें 76 हजार कोविशील्ड व 13 हजार कोवैक्सीन की डोज शामिल थी। इसके बाद से विभाग सुबह से सभी बूथों पर टीका भेज दिया। यहां तक की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी नाव से टीका लेकर गए। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने सुबह ही पहुंच गए थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में मामला बिगड़ा नहीं, जो लोग कतार में लगे थे सबको वैक्सीन लगाई गई।

टीका नहीं लगा और जारी हो गया प्रमाण पत्र
पादरी बाजार के रहने वाले अनीश श्रीवास्तव ने दूसरी डोज के लिए स्लॉट बुक किया था। उन्हें घंटाघर का बूथ आवंटित हुआ। बृहस्पतिवार को जब वह टीका लगवाने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पोर्टल पर आपका नाम नहीं है। वह बिना टीका लगवाए वापस चले आए। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर दूसरी डोज लगने का मैसेज आ गया। उन्होंने मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक किया तो फाइनल डोज का प्रमाण पत्र डाउनलोड हो गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि अब बिना स्लॉट बुक किए लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है। उन्हें टीका लगवा लेना चाहिए था। शुक्रवार को किसी भी बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें