कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में गुरुवार को कोरोना के कुल 46 मामले सामने आए। इन मामलों के सामने आने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5349 हो गई है, अब तक 1059 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
जिले में अब तक 4213 सक्रिय मामले हैं। अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। पीड़ित व्यक्ति में सीएचसी बृजमनगंज से जुड़ा एक कर्मी शामिल है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार तक सक्रिय मामलों की संख्या 5349 है। बृहस्पतिवार को 1406 लोगों की जांच की गई है। अब तक 3443 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
आज जो पॉजिटिव मिले हैं उसमें बृजमनगंज में 8, महराजगंज में 7, पनियरा व परतावल में 6-6, निचलौल में पांच, नौतनवां में चार, लक्ष्मीपुर में 3, अन्य स्थलों के दो तथा फरेंदा, सिसवा व पनियरा में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं।