फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: निजी डॉक्टर, एमबीबीएस छात्र समेत मिले 458 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 2140

Fri, 14 Jan 2022 09:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल, बीआरडी और एम्स की ओपीडी में भी मिल रहे संक्रमित, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2140 पहुंचा।
विज्ञापन
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 14 दिनों के अंदर कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को 458 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों में शाहपुर इंस्पेक्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र, एम्स और निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत आठ से अधिक बच्चे शामिल हैं। इसके बाद से एक्टिव केस का आंकड़ा 2140 पहुंच गया है। चिंता की बात यह है कि इसमें 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में निजी अस्पताल के डॉक्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 12 से अधिक एमबीबीएस छात्र, फर्टिलाइजर के चार कर्मी, एयरफोर्स के चार कर्मी, रेलवे कारखाना के पांच कर्मी और कमिश्नर आवास पर रहने वाले तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संक्रमितों में एम्स के एमबीबीएस के छात्र, सूरजकुंड में ही एक ही परिवार के चार लोग, रेल बिहार कॉलोनी के एक ही परिवार के पांच लोग, बशारतपुर में एक ही परिवार के पांच लोग, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग, शक्तिनगर कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।

इनके अलावा दूसरे शहर से आने वाले यात्रियों के रेलवे स्टेशन पर किए गए जांच में 15 से अधिक यात्री भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि संक्रमितों में 386 शहर और 72 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर मिलाकर 61617 हो गई है। इसमें 58628 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 2140 पहुंच गया है। अपील की है कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जिला अस्पताल, बीआरडी और एम्स की ओपीडी में मिल रहे लगातार पॉजिटिव

जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की ओपीडी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई है। शुक्रवार को तीनों जगहों पर 50 से अधिक मरीज अलग-अलग विभागों की ओपीडी में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 90 प्रतिशत मरीजों को सर्दी-जुकाम और बुखार था। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने इनकी जांच कराई थी।

आठ से अधिक मासूम भी हुए संक्रमित

तीसरी लहर में मासूम लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आठ जनवरी को 13 और नौ जनवरी को छह बच्चे संक्रमण का शिकार हुए थे। वहीं, 10 जनवरी को एक साथ 11 मासूम संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 11, 12 और 13 जनवरी को भी सात बच्चे संक्रमित मिले थे। 14 जनवरी को तीन साल का मासूम, आठ साल की एक बच्ची, सात साल का एक बच्चा, 11 साल का एक बालक, नौ साल की एक बच्ची, दो साल का एक मासूम, चार का एक बच्चा और तीन साल की बच्ची संक्रमित मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें