फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के साए में परिवार: एक घर में निकले 42 सांप, इनकी प्रजाति जानकर हर कोई हैरान

Wed, 19 Jul 2023 05:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दीनानाथ सिंह अपने नवनिर्मित मकान में जनवरी से रह रहे हैं। अब तक दीवारों का प्लास्टर नहीं हुआ है। फर्श भी नहीं बनी है। दीनानाथ के सोने वाले कमरे में बच्चों ने दो सांप को देखकर शोर मचाया। उसके बाद शक होने घर की खुदाई की तो 42 सांप निकले।
विज्ञापन
घर में मिला 42 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लक्ष्मीगंज क्षेत्र के धोधरही गांव के किसान दीनानाथ सिंह के मकान में मंगलवार को एक-एक कर सांप निकलने से लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने सपेरे को बुलाया। उसके बाद सपेरे ने उस घर से 42 सांप निकाले। सावन में इतने सांप निकलने पर ग्रामीणों में कौतूहल बना रहा। लोग इन सांपों को देखने पहुंच गए थे।

इस गांव के दीनानाथ सिंह अपने नवनिर्मित मकान में जनवरी से रह रहे हैं। अब तक दीवारों का प्लास्टर नहीं हुआ है। फर्श भी नहीं बनी है। दीनानाथ ने बताया कि सोने वाले कमरे में सोमवार की शाम को बच्चों ने दो सांप को देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 700 किलोमीटर होगा लंबा
विज्ञापन


इसके बाद दीनानाथ को अधिक सांप होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी शत्रुघ्न यादव नाम के सपेरे को बुलाया। मंगलवार की सुबह शत्रुघ्न आए। उसने कमरे की खुदाई शुरू की तो लगभग पांच घंटे में 42 सांप निकले। उन्हें डब्बे में बंद कर दिया। शत्रुघ्न ने बताया कि सभी कोबरा प्रजाति के सांप हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें