फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: पीएम मोदी के साथ मुख्य मंच पर राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम समेत 40 लोग रहेंगे मौजूद, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 06 Dec 2021 08:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल की संस्कृति व परंपरा नजर आएगी।
विज्ञापन
खाद कारखाना के परिषद में पीएम मोदी का मंच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य मंच पर करीब 40 लोग मौजूद रहेंगे। सोमवार की शाम को मुख्य मंच पर उपस्थित रहने वाले लोगों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोकार्पण कार्यक्रम के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। एक मुख्य मंच होगा, जिसपर प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे। उसके बगल में एक महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए मंच होगा और दूसरी ओर सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी, मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, कृषि विपणन एवं उद्यान राज्यमंत्री श्रीराम सिंह चौहान, महापौर सीताराम जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के सभी सांसद, गोरखपुर जिले के सभी विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी मंच पर होंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, भाजपा के महत्वपूर्ण पदाधिकारी बगल के वीआइपी मंच पर मौजूद रहेंगे।
 

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल की संस्कृति व परंपरा नजर आएगी। हेलीपैड पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री जैसे ही आगे बढ़ेंगे एसएसबी मैदान में तीन टीमें अलग-अलग परंपराओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करते हुए उनका स्वागत करेंगी। उसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार के पास भी सांस्कृतिक टीमों को लगाया गया है।

हेलीपैड से मुख्य मंच तक करीब 500 मीटर की दूरी में छह टीमों को लगाया गया है। मुख्य मंच के बगल में बने सांस्कृतिक मंच पर भी पांच टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं संस्कृति विष्भाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गौतम ने बताया कि कुल 16 टीमों को बुलाया गया है। ये टीमें झांसी, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, गोरखपुर आदि जिलों से आयी हैं। इन टीमों की ओर से राई नृत्य, मयूर नृत्य, फरुआही, डांडिया एवं धोबिया नृत्य की प्रस्तुति के बाद लोक गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें