फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 40 बीटेक छात्रों ने लिया फर्जी प्रवेश, सभी निरस्त

Wed, 11 Jan 2023 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जीवाड़े की जांच सितंबर-2022 से करा रहा था। कुलपति के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह के अलावा विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. गोविंद पांडेय व प्रो. पीके सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक की कक्षाओं में प्रवेश के मामले में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दो अलग-अलग सत्रों में 40 छात्रों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। प्रबंध बोर्ड ने अब इन छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


मामले की सूचना शासन को उपलब्ध करा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जीवाड़े की जांच सितंबर-2022 से करा रहा था। कुलपति के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह के अलावा विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. गोविंद पांडेय व प्रो. पीके सिंह शामिल हैं। जांच में कमेटी को 2020 व 2021 बैच के 40 छात्र ऐसे मिले, जिन्होंने फर्जी ढंग से विश्वविद्यालय के बीटेक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था। इनमें 2020-21 बैच के 22 और 2021-22 बैच के 18 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

 साल 2019-20 बैच की जांच चल रही है। इस बैच में भी कई फर्जी छात्रों के प्रवेश लेने की आशंका है। मामले के पकड़ में आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप की स्थिति है। विवि के कुछ लोगों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
कंप्यूटर साइंस विभाग की एक छात्रा की संदिग्ध गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए एक प्रोफेसर ने उससे प्रवेश का आवंटन पत्र मांगा। उसने जो पत्र दिया, वह तो फर्जी था ही, प्रवेश के लिए जमा की गई फीस की रसीद भी फर्जी थी। प्रोफेसर ने जब यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी, तो कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने सभी ब्रांच के प्रवेश की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। शुल्क और आवंटन पत्र के मिलान में पाया गया कि कई छात्रों का प्रवेश सूची से भिन्न नामों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें