एसपी सिटी ने बताया कि सभी सुपर जोन की निगरानी के लिए एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि, जोन की निगरानी सीओ लेवल के अधिकारी के जिम्मे होगी। सभी सेक्टरों की निगरानी इंस्पेक्टर करेंगे।
जिला पुलिस के अलावा रेंज और जोन से भी पुलिस फोर्स की यहां ड्यूटी लगाई गई है। जबकि, मंदिर से लेकर सड़क तक हर चीज को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर में 20 तो बाहर 13 और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
वहीं, मंदिर में पीए सिस्टम भी लगाया जाएगा। मेला के दौरान मंदिर परिसर के अंदर 10 तो बाहर 20 पीए सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि, हर एक गतिविधियों पर निगरानी होती रहे।
त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा
मंदिर की त्रिस्तरीय सुरक्षा में आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं। सभी मुख्य प्वाइंट एंट्री गेट को एटीएस ने अपने निगरानी में ले लिया है। एटीएस के 40 कमांडो मंदिर परिसर को एक घेरा बनाकर सुरक्षा करेंगे वहीं, टावर पर स्नैपर भी रहेंगे जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निशाना लगाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों की एक टीम को गोरखा से ट्रेंड कराया था। यह टीम दूसरे लेयर की सुरक्षा संभालेगी। जबकि तीसरे लेयर पर मेला ड्यूटी की फोर्स मुस्तैद रहेगी।
इतनी फोर्स होगी तैनात
- एडिशनल एसपी: 6
- सीओ: 20
- इंस्पेक्टर: 75
- सब इंस्पेक्टर: 400
- एमएसआई: 48
- कांस्टेबल: 1,427
- महिला कांस्टेबल: 450
- टीएसआई: 40
- पीएसी: तीन कंपनी और एक प्लाटून
- एटीएस: 40 कमांडो