सिद्धार्थनगर में वनकर्मी समेत जिले में 38 कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 3504 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 3154 लोग स्वास्थ होकर घर जा चुके हैं। 310 का इलाज चल रहा है और संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 12 संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें सेमुआड़ीह गांव में 11 और मोतीगंज में एक संक्रमित मिला।
नौगढ़ के जिला कारागार में दो, वन विभाग ऑफिस में एक, जगदीशपुर खुर्द, लुचुईया गांव में दो-दो और करौती गांव में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर के संग्रामपुर में दो और उजी व बर्डपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के मेहनुआ और बांसी कस्बा में एक-एक संक्रमित मिले।
खेसरहा के कम्हरिया और कुनैना गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के खरवार और पढांहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार के उड़वलिया और रेहरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
इटवा के कठेला, जोगिया के कटया, खुनियांव के सेमरी, लोटन बहमी, मिठवल के करही गांव में एक-एक संक्रमित मिले। और एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 38 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।