फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव, 48 मरीज हुए स्वस्थ

Mon, 21 Sep 2020 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले में सोमवार को 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें बीमारी के लक्षण के आधार पर एल-1, एल-2 में भर्ती कराया गया है अथवा होम आइसोलेशन में रखा गया है। 48 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 1855 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1818 निगेटिव और 37 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में दुदही क्षेत्र से दो, फाजिलनगर से 11, कसया से दो, पडरौना से एक, तमकुहीराज से पांच, हाटा से दस, रामकोला, मोतीचक और नेबुआ नौरंगिया से एक-एक तथा अन्य क्षेत्रों से तीन मरीज शामिल हैं।

इस तरह अब तक कराई गई 102135 लोगों की जांच में 4460 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जांच में 48 मरीज स्वस्थ पाए गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3986 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना से कुल 36 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 438 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना की संक्रमण दर 5.18 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 89.37 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.807 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें