फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण से किशोर की मौत, 24 नए मिले मरीज

Mon, 21 Sep 2020 06:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बस्ती जनपद के कैली अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 24 लोग कोविड 19 संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2929 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2527 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 372 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 30 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बांसी ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया था। बस्ती जनपद के कैली अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सर्वाधिक नौ संक्रमित जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें मारुखर खुर्द गांव में पांच, महुआ और पिपरहवा गांव में दो-दो संक्रमित मिले। बर्डपुर के गोसाईगंज गांव में आठ संक्रमित मिले। उसका बाजार के पकड़ी में दो संक्रमित मिले।

बांसी, डुमरियागंज के जलालपुर गांव, मिठवल के पथरा बाजार, नौगढ़ के तेतरी बाजार और शोहरतगढ़ के पल्टा देवी गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। 24 नए संक्रमित पाए गए, उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें