गोरखपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पिछले दो दिनों के बाद 30 के पार पहुंचा है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर 37 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है दूसरे दिन भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20584 पहुंच गई है। इनमें 331 की मौत हो चुकी है। 19864 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 389 रह गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में मरीज मिले हैं। शहर में जहां 14 मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 19 मरीज मिले हैं।
शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर तीन, कैंट सात, गोरखनाथ, कोतवाली और राजघाट में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्रों में बड़हलगंज, पिपराइच, पिपरौली, कौड़ीराम, सहजनवां में एक-एक मरीज, चरगांवा में 12 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की अब काफी कम हो चुकी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। लोगों से अपील भी की गई है कि लक्षण दिखने पर तत्काल निशुल्क जांच सरकारी केंद्रों पर करा सकते हैं।