गोरखपुर में कोरोना के 34 नए मरीज मिले
गोरखपुर। रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या अब 40 के भीतर सिमट गई है। पिछले चार दिनों से मरीजों की संख्या 40 के पार नहीं गई है। रविवार को 24 घंटे के अंदर 34 नए मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 20503 पहुंच गई है। इनमें 330 की मौत हो चुकी है। 19751 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 422 हैं।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को शहर में 12 और ग्रामीण क्षेत्र में 17 मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्रों में शाहपुर में सात, कोतवाली और कैंट में दो-दो और तिवारीपुर में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंपियरगंज, पिपराइच, गोला में एक-एक, गगहा, खोराबार में दो-दो और सरदारनगर में तीन मरीज मिले हैं। पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।