फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 3228 लोग अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर भूले, 2953 तलाशे गए

Tue, 25 Jan 2022 02:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पहले शहरी क्षेत्र में कुल 3228 कनेक्शन धारक थे। 275 कनेक्शनों की चल रही है तलाश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र के चारों विद्युत वितरण खंड में 3228 उपभोक्ता अस्थायी कनेक्शन लेकर भूल गए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी उन्होंने न तो कनेक्शन कटवाया और न ही समय सीमा बढ़वाई। उन्होंने बिजली का उपभोग करना भी नहीं छोड़ा। निगम ने ऐसे 2953 कनेक्शन तलाश लिए हैं। कुछ कनेक्शन काट दिए गए हैं, जबकि कुछ को स्थायी कर दिया गया है। बचे अस्थायी कनेक्शन की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन अलोक कुमार ने पिछले दिनों अस्थायी कनेक्शन की तलाश का आदेश दिया था। इसके बाद से निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस काम में जुटे हुए हैं। दरअसल, लोग अपने घर, दुकान या अन्य निर्माण के लिए बिजली निगम से अस्थायी कनेक्शन लेते हैं। यह कनेक्शन छह माह के लिए होता है।

क्षेत्र के अवर अभियंता से लेकर लाइनमैन तक की जिम्मेदारी होती है कि अस्थायी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के परिसर पर समय से जाएं और उपभोक्ता को समय बढ़वाने अथवा स्थायी करवाने को कहें। अगर समय समाप्त होने के बाद भी कनेक्शन चालू मिलने पर उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है। ऐसे उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन


3228 अस्थायी कनेक्शन के मामले में उपभोक्ताओं ने न तो समय सीमा बढ़वाई और न ही निगम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। चेयरमैन ने इस पर नाराजगी जताई थी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर लिस्ट बनाकर अस्थायी कनेक्शन की तलाश की जा रही है। 2953 अस्थायी कनेक्शन तलाश लिए गए हैं। अन्य की तलाश जारी है। अधिशासी व अवर अभियंताओं से कहा गया है कि नियमित अपने खंड में ऐसे कनेक्शनों की तलाश करवाते रहें।
विज्ञापन


खंड     अस्थायी कनेक्शन थे     अब बचे
प्रथम( टाउनहाल)     1206     1166
द्वितीय (बक्शीपुर)     843     776
तृतीय ( मोहद्दीपुर)     757     623
चतुर्थ ( राप्तीनगर)     722     388

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें