खाद्य सुरक्षा विभाग में आई 107 नमूनों की जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खाद्य पदार्थाें की जांच में 107 नमूनों की जांच रिपोर्ट फेल हो गई है। इनमें सबसे अधिक दूध और दूध से बने हुए उत्पाद के नमूने हैं। 51 नमूनों की रिपोर्ट में मानक पूरे नहीं थे, जिनमें सबसे अधिक दूध और पनीर के 32 नमूने हैं। इन मामलों में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जनवरी में 23 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जबकि इसके पहले भी नमूने भेजे गए थे। 107 नमूनोें की रिपोर्ट में 49 अद्योमानक और दो खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट असुरक्षित है। पेठा और मसाला की जांच रिपोर्ट भी असुरक्षित मिली है, जबकि दूध के 10, दूध से बने उत्पाद के 15 सहित पनीर के सात नमूनों में मानक के अनुसार तत्व नहीं थे। इनमें मिलावट की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मसाला के तीन, तेल के दो और नमकीन का एक नमूना फेल हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
-