फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती रिवर फ्रंट की डीपीआर बनाने में दो फर्मों ने दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से तीन दिन में खुलेगी फाइनेंशियल बिड, इसके बाद होगा फर्म का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
राप्ती रिवर फ्रंट की डीपीआर व फाइनेंशियल मॉडल तैयार करने के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर जारी आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) में दो फर्मों ने आवेदन किया है। जीडीए दोनों फर्मों की तकनीकी दक्षता की जांच कर रही है। दो से तीन दिन में फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद फर्म का चयन कर वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।

राप्ती रिवर फ्रंट के कंसलटेंट के चयन की जिम्मेदारी जीडीए को दी गई है। जीडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए आरएफपी जारी किया था। जिसमें जाना अर्बन स्पेस फाउंडेशन इंडिया व प्लानर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्ती रिवर फ्रंट योजना के तहत राजघाट से डोमिनगढ़ के बीच रीवर फ्रंट विकसित किया जाना है। रिवर फ्रंट में जगह-जगह घाट बनाए जाएंगे। टूरिस्ट प्लेस बनाने के लिए पार्क भी बनाए जाएंगे। जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देशन में कंसलटेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरएफपी में दो फर्मों ने रुचि ली है। जीडीए की ओर से फर्मेां की तकनीकी दक्षता परखी जा रही है। डीपीआर और फाइनेंशियल मॉडल तैयार कराकर सिंचाई विभाग को सौंप दी जाएगी। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। वर्क आर्डर जारी किये जाने के 45 दिन के भीतर चयनित फर्म को कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें