शहरी क्षेत्र: एसएसपी ने बताया कि पहले शहरी क्षेत्र में 36 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 50 हो गई हैं। नई चौकियों में कोतवाली में दुर्गाबाड़ी चौकी, राजघाट में अमरूदबाग चौकी, तिवारीपुर में जाफरा बाजार, डोमिनगढ़, खोराबार में डांगीपार, सिक्टौर (सहारा इस्टेट), रामगढ़ताल में पाम पैराडाइज, गोरखनाथ में सुभाषचंद्र बोस नगर, जटेपुर उत्तरी और रामनगर, नथमलपुर, शाहपुर में बशारतपुर, रेलविहार, सिंहासनपुर पुलिस चौकी बनाई गई है।
उत्तरी क्षेत्र : उत्तरी क्षेत्र में 20 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 30 पहुंच गईं। नई चौकियों में कैंपियरगंज में भौरीबारी, पीपीगंज में पीपीगंज कस्बा, सहजनवां में समधिया, गीडा में भड़सार, चौरीचौरा में तरकुलहा मंदिर, झंगहा में बोहाबार, पिपराइच में बैलो, रमवापुर, गुलरिहा में जंगल डुमरी नंबर दो और आयुष विश्वविद्यालय है।
दक्षिणी क्षेत्र : दक्षिणी क्षेत्र में पूर्व में 12 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 19 हो गई हैं। नई चौकियाें में बांसगांव में माल्हनपार, गगहा में असवनपार, गोला में चीनी मिल हरपुर, जानीपुर, बड़हलगंज में होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज, सिकरीगंज में दुधरा बाजार, महादेवा बाजार में चौकी खोली गई।