फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में मिले 31 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 287

Wed, 07 Oct 2020 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
Corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देवरिया जिले में संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगी है। जलभराव के कारण जांच की गति धीमी होने की वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई थीं।

विज्ञापन


बुधवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5831 हो गई है। अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है। अब तक 5470 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

बुधवार को बलुआ अफगान का एक, चांदपार भटनी के आठ, डीहा बंसतपुर का एक, पिपरा पूरन के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नई खास के दो, भीखमपुर रोड का एक, साकेत नगर का एक, रामपुर हीरामन का एक और पुलिस लाइन के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


रामगुलाम टोला पश्चिमी का एक, पिंडी का एक, पांडेयपुर कुसहरी का एक, हरिकिर्तन मोहल्ले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुुधवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें