फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की सुरक्षा संभालेंगे 3081 पुलिसकर्मी, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

Thu, 05 Jan 2023 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य सचिव व डीजीपी ने गोरखनाथ मंदिर का दौरा करने के बाद पुलिस की सुरक्षा प्लान को परखा। खबर है कि डीजीपी ने प्लान की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आने आए इसका निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले को लेकर तैयार किए गए सुरक्षा प्लान की बुधवार को डीजीपी के सामने प्रस्तुति की गई। सुरक्षा को तीन सुपर जोन, दस जोन व 25 सेक्टरों में बांटकर कर तैयार किया गया है। इसमें 3081 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है।

विज्ञापन


इसके अलावा, तीन कपंनी एक प्लाटून पीएसी व एटीएस की एक टीम भी क्रियाशील रहेगी। चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए 77 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी मदद से कंट्रोल रूम निगरानी करेगा। सुरक्षा में तैनात एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी एवं निरीक्षक की ड्यूटी दो शिफ्ट, दरोगा, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है।

परिसर के अंदर से लेकर गोरखनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके के लिए आने-जाने का गेट निर्धारित कर दिया गया है। ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया गया है। वाहनों की पार्किंग कहा होनी है, यह भी तय कर लिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य सचिव व डीजीपी ने गोरखनाथ मंदिर का दौरा करने के बाद पुलिस की सुरक्षा प्लान को परखा। खबर है कि डीजीपी ने प्लान की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आने आए इसका निर्देश दिया है।

 

विज्ञापन

खिचड़ी मेले में लगेगी इतनी फोर्स

एडिशनल एसपी: 6, क्षेत्राधिकारी : 20, इंस्पेक्टर : 75, दरोगा : 400
महिला इंस्पेक्टर: 24, सिपाही : 1427, महिला सिपाही : 450, टीएसआई : 40, हेड कांस्टेबल ट्रैफिक : 153, सिपाही ट्रैफिक पुलिस : 192, इंस्पेक्टर एलआईयू : 7, एसआई एलआईयू : 27, हेड कांस्टेबल एलआईयू : 10, सादे वर्दी में दरोगा: 45, सादे वर्दी में सिपाही : 125 , सादे वर्दी में महिला सिपाही : 80

इतने सुरक्षा उपकरण लगेंगे
सीसी टीवी कैमरे:
77, पीए सिस्टम : 20, फायर टेंडर उपकरण : 05, डीएफएमडी : 20, बीडीडीएस : एक यूनिट, डाग स्क्वाड : एक यूनिट, वॉच टॉवर : 9, एलईडी डिस्प्ले- 3, बैगेज स्कैनर- दो, ड्रोन- 2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें