फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: उनवल में दूसरे दिन डायरिया के मिले 30 नए मरीज, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Sun, 20 Nov 2022 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे शनिवार को फिर से उनवन नगर पंचायत में पहुंचे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मरीज का हाल पूछते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच, सात और 12 में डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। दूसरे दिन भी 30 नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। अन्य मरीजों को दवाएं देकर स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी गई है। वहीं, खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने क्षेत्र में लोगों के वहां से खाने और जलनिगम ने पानी के सैंपल लिए।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे शनिवार को फिर से उनवन नगर पंचायत में पहुंचे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जहां पर टंकी ढंकी पाई गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग टंकी में किया जाता है।

अधिशाषी अधिकारी रेनुका यादव ने बताया कि पानी की सप्लाई का लिकेज ठीक कराया जा रहा है। पानी का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। सैंपल के बाद पता चल सकेगा कि पानी में कोई ऐसा तत्व तो नहीं था, जिसकी वजह से लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि कुछ घरों से खाने के सैंपल भी लिए गए हैं। जांच के बाद सही जानकारी मिल सकेगी। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप भी लगाया गया है, जहां पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। लोगों को बताया गया कि पानी का इस्तेमाल उबालने के बाद ही करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें