फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में दो डॉक्टरों समेत मिले 30 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 185

Sat, 16 Jul 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,457 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,396 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की जांच में शुक्रवार को 30 संक्रमित मिले हैं। इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। हालांकि, इन सबके बीच 22 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 185 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां के एक और एक निजी डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा एम्स के तीन और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। वहीं, जेल में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बलुआ के एक परिवार में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,457 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,396 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 3,039 लोगों ने लगवाई प्रीकॉशन डोज

टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क प्रीकॉशन डोज (बूस्टर डोज) की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन 136 बूथों पर 3,039 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई।

सीएमओ ने बताया कि 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाए हुए छह माह का समय हो चुका है, वह लोग बूथों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें