टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क प्रीकॉशन डोज (बूस्टर डोज) की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन 136 बूथों पर 3,039 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई।
सीएमओ ने बताया कि 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाए हुए छह माह का समय हो चुका है, वह लोग बूथों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।