फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा में नकल कर रहे देवरिया के तीन छात्रों को किया गया रस्टीकेट

Sun, 06 Sep 2020 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं हो रही हैं। शनिवार को बीए तृतीय वर्ष के प्राचीन इतिहास, बीएससी तृतीय वर्ष के भौतिक व प्राणि विज्ञान और बीएससी गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में नकल कर रहे तीन छात्रों को रस्टीकेट कर दिया गया। तीनों ही छात्र देवरिया के एक महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय केंद्र पर परीक्षा के लिए कुल 9695 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 126 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा छोड़ने वालों में 50 छात्र और 69 छात्राएं हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी परीक्षा के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। विश्वविद्यालय और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर शनिवार को भी सैनिटाइजर टनल की व्यवस्था रही। सभी परीक्षार्थियों को टनल से गुजार कर ही कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें