76 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार संक्रमितों की मौत
देवरिया। कोरोना जांच में शनिवार को 76 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 4338 हो गई है। संक्रमितों में रामपुर कारखाना थाने का एक सिपाही, रोडवेज का कर्मचारी और एक पोस्टमैन शामिल हैं। चार संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है।
देवरिया एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले भी इस बैंक के कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। बैंक को सील कर दिया गया। रामपुर कारखाना के एक पोस्टमैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि रामपुर कारखाना थाने पर तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोलुहा गांव के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जमसड़ा के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर के अहिरौली लाला गांव के दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर अवस्थी के 80 वर्षीय संक्रमित की इलाज के दौरान कोविड अस्पताल में मौत हो गई। भाटपाररानी के कोरोना से जूझ रहे एक बच्चे की मौत हो गई। लार नगर के रहने वाले 60 वर्षीय एक शख्स की मौत गोरखपुुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। जिले में मौत की संख्या 48 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन इलाज की सुविधा दी जा रही है।