फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज जिले में तीन कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, अब कुल संक्रमितों की संख्या हुई 23

Tue, 19 May 2020 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • महराजगंज में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 15
  • छह जमाती भी हो चुके हैं ठीक
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंगलवार को तीन कामगारों को कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जिले में अब तक 23 केस सामने आए हैं, इनमें से 15 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


छह जमाती ठीक हो चुके हैं। एक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की निगरानी में है। एक मरीज कैंपियरगंज का था, जिसे कोरोना के साथ टीबी भी था, उसकी मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दो महुआ महुई फरेंदा के हैं,जो मुंबई के प्रवासी कामगार हैं। वही एक भोलापुरवा ठाकुरनगर कैंपियरगंज का है।
विज्ञापन


सभी पॉजिटिव मिले मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है। उनके बेहतर इलाज का प्रबंध है। वहीं पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों के गांव को सैनिटाइज कराने के साथ लोगों की जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहा जिले में कोरोना का ग्राफ

14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है, वहीं बीते शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी गुडगांव, महाराष्ट्र, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोनरा गांव का युवक गुडगांव से 13 मई को आया।

वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्र एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। 14 मई को इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आया है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।

15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले, जो मुंबई से ट्रेन द्वारा आने वाले प्रवासी कामगार है। महुआ महूई तथा कांध सदर के निवासी हैं।, जिनकी स्क्रीनिंग फरेंदा स्थित जयपुरिया सेंटर में की गई थी। लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूने भेजे गए थे।

वहीं 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पाजिटिव मिले,यह दोनों प्रवासी कामगार दिल्ली से आए है, जिसमें से एक चेहरी का निवासी है और दूसरा मुजुरी मिठौरा का निवासी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें