फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: गोरखपुर के 3.19 लाख विद्यार्थी अगली कक्षाओं में हुए प्रमोट, ऐसे होगा छात्रों के ज्ञान का आंकलन

Thu, 01 Apr 2021 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • चार अप्रैल के बाद स्कूल खुलने पर बच्चे अगली कक्षा में करेंगे पढ़ाई
  • जिले के परिषदीय स्कूलों में नया सत्र चलाने के संबंध में तैयारियां पूरी

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जिले के 2500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.19 लाख बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में शासन का आदेश पहले ही मिल चुका है।

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सरकार ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया है। लेकिन जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चे अगली कक्षा में पढ़ाई करेंगे।

शासनादेश के मुताबिक प्रमोट किए गए छात्रों के ज्ञान के स्तर को आंकने के लिए अप्रैल के आखिरी हफ्ते में बच्चों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यदि बच्चा परीक्षा में कम अंक हासिल करता है तो उसके लिए रेमिडियल कक्षाएं चलाई जाएंगी। सत्र 2020-21 में कोविड की वजह से 11 महीने तक स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन


जुलाई में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं, मगर मोबाइल या नेटवर्क के अभाव में इसकी पहुंच सभी बच्चों तक नहीं हो सकी। बमुश्किल 50 हजार बच्चों को ही ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ मिला। मार्च में शासन के निर्देश पर कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। वर्ष पर्यंत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के चलते शासन ने बच्चों को प्रमोट करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें