शहर में रविवार को 160 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 46 मरीज गोरखनाथ क्षेत्र में मिले। इसके अलावा शाहपुर में 32, राजघाट आठ, तिवारीपुर दो, कैंट 31, कोतवाली 20, रामगढ़ताल इलाके में 13, चिलुआताल क्षेत्र में दो और गुलरिहा में छह मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 117 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बांसगांव और बड़हलगंज में पांच-पांच, बेलघाट दो, भटहट 10, ब्रह्मपुर एक, कैंपियरगंज छह, चरगांवा 15, गगहा दो, जंगल कौड़िया सात, कौड़ीराम तीन, खजनी एक, खोराबार 35, पाली एक, पिपराइच और पिपरौली में सात-सात, सहजनवां दो और सरदारनगर में आठ मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 18 मरीज मिले हैं।
एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित
संक्रमण की चपेट में शहर के अब तक सैकड़ों परिवार आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। हड़हवा फाटक के श्यामनगर के रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बसंतपुर में एक ही परिवार के दो लोग, रजही में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं।
शहर के सूर्यकुंड की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को बीपी, शुगर और हार्ट की बीमारी भी थी। शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सिविल कोर्ट कंटेनमेंट जोन घोषित
सिविल कोर्ट में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से आम लोगों के लिए 25 अगस्त तक आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।