जानकारी के अनुसार, वार्ड में अंकित तिवारी मकान बनवाकर रहते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में अस्पताल भी संचालित होता है। करीब एक सप्ताह पहले बाराबंकी जिले के बहरामघाट क्षेत्र के गणेशपुर निवासी दीपक अग्रवाल (28) पुत्र जगदीश अग्रवाल अस्पताल का काम सीखने के लिए यहां आए थे।
बताया गया कि सुबह दीपक किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान मकान के बरजे से कुछ दूरी पर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिजन को सूचना दे दी गई है।