जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के नीना थापा निवासी बाबूहक (38) पुत्र ओहबली कबाड़ बीनने का काम करता था। मंगलवार को वह चौरीचौरा क्षेत्र से कबाड़ इकट्ठा कर अपनी पत्नी मोबिदा खातून (36) के साथ ठेले से गोरखपुर लौट रहा था। इसी दौरान देवीपुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाबूहक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।