फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीआरडी गेट के आसपास खड़ी 28 निजी एंबुलेंस सीज, मरीजों को बहलाकर निजी अस्पतालों में कराते थे भर्ती

Tue, 23 Mar 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • मेडिकल कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
  • एंबुलेंस चालकों पर आरोप है कि मरीजों को बरगला कर निजी अस्पतालों में कराते हैं भर्ती

 
विज्ञापन
बीआरडी के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस पर कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के आसपास खड़ी निजी एंबुलेंस के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई की। क्रेन की मदद से 28 एंबुलेंस को गुलरिहा थाने पहुंचा दिया। जांच पड़ताल के बाद परिवहन विभाग ने सभी एंबुलेंस को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से एंबुलेंस चालकों में हड़कंप है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज प्रशासन कई बार चेतावनी देकर परिसर और कॉलेज गेट के पास एंबुलेंस खड़ा करने से मना किया था। इसके बावजूद एंबुलेंस चालक मान नहीं रहे थे। इसके बाद कॉलेज के एसआईसी ने एडीजी को पत्र लिखकर एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि कुछ एंबुलेंस चालक दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बरगला कर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचा देते हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और इन्हें हटवाया जाए। पत्र मिलने के बाद एडीजी ने एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की टीम सोमवार दोपहर पहुंची और कॉलेज के गेट के पास खड़ी एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच चालक एंबुलेंस लेकर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। क्रेन की मदद से एंबुलेंस को गुलरिहा थाने ले जाया गया। कागजात न मिलने पर परिवहन विभाग ने सभी एंबुलेंस को सीज कर दिया है।

अभियान में एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी सोनम कुमार, एएसपी राहुल भाटी, एआरटीओ प्रवर्तन एसपी श्रीवास्तव, पैसेंजर ट्रैफिक ऑफिसर इरशाद अली, कानूनगो घनश्याम शुक्ला, लेखपाल संदीप राय, गुलरिया थाना सहित आसपास थानों की टीम मौजूद रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें