फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुरानी बस बेचने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़पे, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Feb 2022 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आगरा में बस भी खड़ी करा ली, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सहजनवां पुलिस मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के अलगटपुर गांव के राजू कुमार से बस बेचने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आगरा में बस को रोककर कब्जे में ले लिया गया। सहजनवां पुलिस केसी जैन ट्रैवेल्स कंपनी और उससे जुड़े लोगों समेत आठ पर लूट, आपराधिक साजिश, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजू ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 2019 में केसी जैन ट्रैवेल्स से एक पुरानी बस लेने का सौदा किया। बस देखने के बाद एक लाख एक हजार रुपये एडवांस दिया गया था। एक माह बाद जब गाड़ी मिली तो चार लाख रुपये और दिए गए। बस का कुल 36 लाख देना था। पांच लाख देने के बाद बाकी 31 लाख की किस्त बनी, जो 36 माह में देनी थी। इसकी मासिक किस्त एक लाख सात हजार सात सौ तय हुई। अभी तक कुल 26 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जब कागज के लिए दबाव बनाया गया तो बहानेबाजी शुरू कर दी गई।

पीड़ित राजू ने बताया कि वे बस चलवा रहे थे। उस बीच बस सवारी लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। आरोप है कि बस आगरा के पास एक ढाबे पर पहुंची, जहां पहले से मौजूद केसी ट्रैवेल्स के लोग बस खाली कराकर अपने कब्जे में ले लिए। घटना की जानकारी के बाद एडीजी कानपुर से शिकायत की गई तो उन्होंने एसएसपी के पास भेजा। उसके बाद जब पुलिस महकमा हरकत में आया तो केसी जैन ट्रैवेल्स का एक आदमी आया और बस वापस देने की बात कही। उसके बाद हमें दूसरी पुरानी बस दी गई, जिसका कोई पेपर भी नहीं है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

आगरा के बृजवासी ढाबा निवासी राजू यादव, मनीष जैस, मुकेश हर्ष, मोहन पनवार, मुकेश बमनिया, केसी जैन कंपनी, कंपनी के अधिवक्ता, केसी जैन ट्रैवेल्स के फाइनेंसर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सहजनवां इंस्पेक्टर अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें