फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199

Fri, 04 Sep 2020 05:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1546 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2046 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें सीएचसी मलौली में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में पांच, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन शख्स अन्य जनपद के पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग स्वस्थ्य हुए है।



अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2046 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 199 लोग एक्टिव है। 1825 लोग ठीक हो चुके है। 1546 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4884 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें