फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर में 92 बूथों पर 25294 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Tue, 10 Aug 2021 09:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में वैक्सीन मिलने के बाद विभाग ने सोमवार को जिले भर में 92 बूथ बनाए थे। इनमें 87 बूथ सरकारी अस्पताल और सात बूथ निजी अस्पताल के भी शामिल रहे। इन बूथों पर 25294 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है।
पिछले पांच दिनों से वैक्सीन की कमी के कारण 15 से 20 बूथ बनाए जा रहे थे। इसकी वजह से बूथों पर हंगामा भी हो रहा था। स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस तक बुलानी पड़ रही थी। इस बीच रविवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन के पर्याप्त डोज मिले तो विभाग ने सोमवार की सुबह 92 बूथ बना दिए। इन बूथों पर सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे।

महिला अस्पताल पर बने बूथ पर महिलाओं और युवतियों की अधिक भीड़ रहीं। यहां लोग सुबह छह बजे से ही टीकाकरण के लिए कतार में लगे थे। इसके बाद भी लोगों का नंबर पांच से छह घंटे बाद आया।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच महिलाएं थक गई तो जमीन पर बैठ गईं। इसी तरह जिला अस्पताल के बगल में बने संक्रामक रोग अस्पताल के बूथों पर भी लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। यहां भी महिलाएं थकहार कर जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इस तरह झरना टोला, मोहद्दीपुर, जाफरा बाजार, सिविल लाइन में भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। मंगलवार को भी बड़े स्तर पर बूथ बनाकर टीका लगाया जाएगा।

4 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
गर्भवती और धात्री महिलाओं को लगेगा कोविड का टीका
कोविड टीकाकरण के बीच गर्भवती और धात्री महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताएं) को कोविड का टीका लगाने की शुरुआत कर दी गई है। इन महिलाओं पर विभाग की विशेष निगाह है। इन्हें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले विभाग हर हाल में टीका लगवाना चाह रहा है। विभाग के मुताबिक जिले में डेढ़ लाख के आसपास गर्भवती और करीब एक लाख 35 हजार के आसपास धात्री महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
पांचवीं बार एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पांचवीं बार सोमवार को 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। 28 जुलाई के बाद से ही कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59376 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58506 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 16 रह गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें