फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैबिनेट की मंजूरी के बाद गोरखपुर को मिल सकती हैं 20 और ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, गोरखपुर में बेड़ा 40 तक पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन




गोरखपुर। प्रदेश सरकार की ओर से यूपी रोडवेज के बेड़े में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के फैसले से गोरखपुर को भी 20 और नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। कैबिनेट ने 425.50 करोड़ रुपये की लागत से इन बसों की खरीद को मंजूरी दी है।
परिवहन निगम के अधिकारियों का मानना है कि नई बसों के आवंटन में गोरखपुर जिले में कुल 40 बसे हो जाएंगी। वर्तमान में गोरखपुर रीजन को 20 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इनमें से 10 बसों का संचालन अयोध्या, सोनौली, पडरौना, वाराणसी समेत विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है, जबकि शेष 10 बसों को भी जल्द अन्य रूटों पर उतारने की तैयारी है। नई खेप मिलने पर जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंचने की संभावना है। बसों की संख्या बढ़ने से 200 किलोमीटर तक की दूरी वाले रूटों पर यात्रियों को वातानुकूलित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय की जानकारी मिली है लेकिन गोरखपुर को कितनी बसें आवंटित होंगी, इसका अंतिम निर्णय शासन स्तर पर होगा। बसों की संख्या अधिक या कम हो सकती है। नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने से गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें