फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनसीसी सर्टिफिकेट पाकर खिले कैडेट्स के चेहरे

Wed, 17 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एनसीसी ​शिविर के समापन अवसर पर प्रमाणपत्र के साथ कैडेट्स व अ​धिकारी।
विज्ञापन
गोरखपुर। 45 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर के कैंप कमांडेंट एवं 45 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह ने ए, बी एवं सी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब 250 कैडेट्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र प्राप्त करते ही कैडेट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। बटालियन के इतिहास में पहली बार किसी कमान अधिकारी ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वयं कैडेट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस पहल की कैडेट्स और प्रशिक्षकों ने सराहना की।
कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का विद्यालय है। उन्होंने कहा कि ए, बी और सी सर्टिफिकेट युवाओं के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं और रक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कैडेट्स से नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को समाज और राष्ट्रहित में उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। इस दौरान सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, सूबेदार विष्णु पुरी सहित कई सैन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें