गोरखपुर शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी है। गुरुवार को इनमें से छह इलेक्ट्रिक बसें यहां पहुंच गई हैं। इन बसों को फिलहाल नौसड़ बस अड्डे पर रखा गया है। महेसरा में बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का कार्य काफी हद तक पूरा हो गया है। जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा।
रूट नंबर एक
मोहरीपुर से एयरपोर्ट : महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स-नंदानगर-एयरपोर्ट
रूट नंबर दो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय : झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कॉलेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज-रानीडीहा तिराहा
रूट नंबर तीन
महेसरा से नौसढ़: महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड-गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर-रुस्तमपुर-महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसड़